भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में होने वाले कार्यक्रमों की दी जानकारी

सुरेश शर्मा, प्रधान संपादक
राजगढ़। शनिवार को राजगढ़ जिला मुख्यालय के होटल संस्कृति में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ज्ञान सिंह गुर्जर ने आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पत्रकारों को दी। श्री गुर्जर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में हर व्यक्ति सम्मिलित हो इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर तिरंगा अभियान को लेकर जिले के नागरिकों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा, जिससे कि जिले के हर घर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराया जाए। वही पार्टी के द्वारा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बाइक रैली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।