थाना देहात ब्यावरा पुलिस को मिली सफलता। 02 लंबित स्थाई वारंट कराये तामील

( प्रधान संपादक, सुरेश शर्मा )
ब्यावरा, राजगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिये चलाये गए अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ आदित्य मिश्रा (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी ब्यावरा नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा देहात गोविंद मीणा के नेतृत्व में दिनांक 09 अगस्त को थाना ब्यावरा पुलिस द्वारा प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह मीना के विश्वसनीय मुखविरों की सूचना पर से न्यायालय ब्यावरा से स्थाई वारंटी प्रकरण क्रमांक 1368/15 में जारी से स्थाई वारंटी कालूराम पिता मावसिंह यादव निवासी सांडाहेड़ी कालीपीठ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसी क्रम में जेएमएफसी न्यायालय राजगढ़ के प्रकरण क्रमांक.1323/16 धारा में जारी स्थाई वारंटी मोहन पिता कन्हैयालाल निवासी मोया को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्य में
थाना प्रभारी ब्यावरा गोविन्द मीणा, प्रधान आरक्षक 181 देवेन्द्र सिंह मीना, का योगदान रहा।