भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रेक्टर से निकाली 06 किलो मीटर तिरंगा यात्रा, मलावर में हुआ स्वागत

सुरेश शर्मा, प्रधान संपादक
ब्यावरा, राजगढ़। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा में ट्रेक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। बुधवार को किसान मोर्चा ज़िला महामंत्री इंदरसिंह लववंशी और आगर सरपंच अशोक जाट के नेतृत्व में हर हर तिरंगा..... घर घर तिरंगा.... अभियान के तहत गादिया मंडल के ग्राम आगर से ग्राम मलावर तक 6 किलो मीटर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यातिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राजपूत रहे। रैली में सैकड़ां किसानों ने अपने ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर रैली में भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से बलराम यादव, अशोक जाट, जगदीश जाट, सुनील जाट, सुरेश जाट, छोटी गुप्ता, रामलाल नेताजी, मिश्रीलाल लववंशी, लखन लववंशी, गुरुप्रसाद लववंशी, अमृतलाल, दौलतराम, शिवनारायण, दिलीप, श्रवण, बनेसिंह, गप्पूलाल, रामसिंह, दिनेश, मांगीलाल सहित अन्य सैकड़ों किसान भाइयों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। भारत माता के जयकरो व जय जवान... जय किसान.... के नारों से यात्रा गुंजायमान रही। रैली का समापन ग्राम मलावर में सभी किसान भाईयो को माला पहनाकर किया गया। अंत में सभी का आभार आगर सरपंच अशोक जाट ने माना।